OnePlus ने लॉन्च से पहले OnePlus 12 की झलक किया पेश, जाने इंडिया में कब होगा लॉच!

  • on November 28, 2023

OnePlus 12 Lunch Date: वनप्लस अपने ग्राहकों के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। OnePlus ने इस महीने की शुरुआत में दिसंबर की शुरुआत में चीन में नया प्रीमियम फोन OnePlus 12 लॉन्च करने की घोषणा की थी। पिछले कुछ दिनों में वनप्लस 12 को लेकर काफी चर्चा हो रही है। वनप्लस 12 की लॉन्च डेट से पर्दा उठ गया है। कल ही जानकारी सामने आई है कि कंपनी 5 दिसंबर को OnePlus 12 लॉन्च करने वाली है।

वनप्लस का सबसे दमदार 5जी फोन लॉन्च होने वाला है। हम बात कर रहे हैं वनप्लस 12 की। यह फोन चीन में 5 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च की तारीख इसलिए आगे बढ़ा दी गई है क्योंकि पहले यह फोन कंपनी की 10वीं सालगिरह के जश्न कार्यक्रम के दौरान यानी 4 दिसंबर को लॉन्च किया जाना था। वनप्लस 12 इसे मौजूदा फ्लैगशिप मॉडल वनप्लस 11 5G का सक्सेसर कहा जा रहा है, जिसे इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था।

कंपनी ने पहले ही आगामी OnePlus 12 के कुछ खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है। इसके डिजाइन और रंग विकल्पों की जानकारी भी सामने आ गई है। अब, वनप्लस ने भी गलती से फोन की वैश्विक और भारत लॉन्च की तारीखों की पुष्टि कर दी है। अगर आप भी इसे खरीदने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो जान लें कि यह भारत में कब लॉन्च होगा।

WhatsApp Group से जुड़े 👉 Join Now
Telegram Group से जुड़े 👉 Join Now

OnePlus 12 भारत में कब लॉन्च हो रहा है?

OnePlus 12 को लेकर माना जा रहा है कि फोन चीन के बाद जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वनप्लस 12 भारत में जनवरी में लॉन्च होने वाला है। भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट हुआ वनप्लस 12 हरे रंग के विकल्प में नजर आ रहा है। हालांकि, इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

दरअसल, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो वनप्लस का नया स्मार्टफोन 24 जनवरी को लॉन्च हो सकता है। बताया जा रहा है कि वनप्लस अपने आने वाले स्मार्टफोन के लिए प्रमोशनल कैंपेन चला रहा है। यह कैंपेन कंपनी ने 27 नवंबर से भारतीय यूजर्स के लिए शुरू किया है।

OnePlus 12 5G स्पेसिफिकेशन

OnePlus 12 के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस होने और 64-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ सोनी LYTIA LYT808 प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर के साथ आने की पुष्टि की गई है। फोन एंड्रॉइड 14 पर Color OS 14 के साथ चलेगा और इसमें ProXDR डिस्प्ले होगा जो 2K रेजोल्यूशन, 2600 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस और डिस्प्लेमेट के A+ सर्टिफिकेशन के साथ आता है। आने वाले वनप्लस 12 में 6.82 इंच का 2K OLED LTPO डिस्प्ले होगा, जो डिस्प्ले मैट A+ रेटिंग के साथ आएगा।

Article Categories:
Business

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2018 Bouplay. All Rights Reserved.