साल 2024 में लॉन्च होने वाली है ये 3 नई Electric SUV, मार्केट में मचाएंगी तहलका! – Technogold.in

  • on December 26, 2023

Upcoming Electric SUV 2024: आने वाले साल 2024 में भारतीय बाजार में जल्द ही एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च और पेश की जा सकती है। दरअसल, कार निर्माता कंपनियों ने अब इलेक्ट्रिक कार बनाने पर ध्यान देना शुरू कर दिया है क्योंकि इलेक्ट्रिक कारों की मांग धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह के कदम उठा रही है, इसी का नतीजा है कि भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में तेजी देखी जा रही है। आने वाले साल यानी 2024 में कई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च होनी हैं। तो आइए इनमें से तीन के बारे में जानते हैं।

Maruti Suzuki eVX

मारुति सुजुकी भी 2024 के त्योहारी सीजन तक EV सेगमेंट में प्रवेश करने की कोशिश कर रही है और इसका पहला उत्पाद eVX होने जा रहा है। SUV का निर्माण स्थानीय स्तर पर गुजरात में सुजुकी के विनिर्माण संयंत्र में किया जाएगा। इसे भारत में बेचने के साथ-साथ यूरोप समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह इलेक्ट्रिक SUV बिल्कुल नए स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। एक बार फुल चार्ज करने पर यह लगभग 500 किमी की रेंज पा सकती है। इसमें 60kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। इसका मुकाबला महिंद्रा XUV400, MG ZS EV और आने वाली Hyundai Creta EV से होगा। ईवीएक्स लुक और फीचर्स में भी काफी शानदार होगी।

Tata Punch EV

भारतीय ऑटो सेक्टर की बादशाह टाटा मोटर्स साल 2024 में देश में 3 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करेगी, जिसमें पहली टाटा पंच ईवी होगी। Tata Punch EV को 2024 की पहली तिमाही में पेश किया जाएगा। नया मॉडल GEN 2 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा, जो मूल रूप से ALFA मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म का संशोधित संस्करण है। यह Tig और Tigor EV के साथ बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर साझा कर सकता है।

Mahindra XUV.e8

महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी 2024 के अंत तक लॉन्च होगी, जो XUV.e8 कॉन्सेप्ट पर आधारित होगी। इसे नए बोर्न इलेक्ट्रिक INGLO स्केटबोर्ड आर्किटेक्चर पर बनाया जा रहा है, जो कई अलग-अलग पावरट्रेन, व्हीलबेस, ट्रैक आयाम और AWD और RWD लेआउट का समर्थन करता है।

इलेक्ट्रिक एसयूवी दो-सेल आर्किटेक्चर – ब्लेड और प्रिज्मेटिक पर आधारित एक बड़े बैटरी पैक के साथ आएगी। एसयूवी को RWD और AWD सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा। इसका पावरट्रेन 230bhp से 350bhp तक का पावर आउटपुट दे सकता है।

Article Categories:
Business

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *